Tuesday, 10 January 2017

संजू भैया जैसा कोई नहीं !!


आज जब मेरे द्वारा सिखाये बच्चे विश्व स्पर्धा से लेकर राष्ट्रीय स्पर्धा में कटनी का नाम पूरी दुनिया में कर रहे है कुछ दिनो पूर्व ही रूस में कटनी के बच्चो नें तिरंगा लहराने में अपना योगदान दिया और दो दिन पूर्व ही कटनी के स्कूल का राष्ट्रीय विजेता होने का सौभाग्य मिला मेरे मन में 10 साल पहले के कुछ लम्हे बरबस ही सामने आ रहे है ।
10 जनवरी 2007 की बात है । मोबाइल की घंटी बज रही थी और साथ में मेरे मन की बेचैनी भी की जाने क्या होगा वो कॉल उठाएंगे भी या नहीं पर तभी आवाज आई “ मैं संजय पाठक बोल रहा हूँ बताइये आपको क्या काम है “,करीब 5-6 सेकंड लंबी सांस लेने के बाद मैंने जबाब दिया “भैया मैं निकलेश जैन एक शतरंज खिलाड़ी हूँ और आपसे मिलना चाहता हूँ “ जबाब मिला 10 मिनट से मेरे घर पर आ जाओ “ मैंने पूछा कहाँ पर तो जबाब मिला “ भट्टा मोहल्ला में मेरे पिता जी श्री सत्येंद्र पाठक जी का घर पूछ लेना पता चल जाएगा ।
जिनसे मैंने मोबाइल बात करने के लिए मांगा था उन्हे वापस कर मैं अपनी दिखने में थोड़ी पुरानी ,कमजोर मगर मेरे सुख-दुख की वफादार साथी अपनी एटलस साइकल से तेजी से मिशन चौक की तरफ भागने लगा वहाँ पहुँचते -2 ही करीब दो तीन बार मेरी साइकल की चेन उतर चुकी थी पर हौसला पूरे जोरों पर था जैसे तैसे उनके घर पहुंचा तो वहाँ खड़े एक चौकीदार शर्मा जी नें मुझे रोक लिया पूछा “कहाँ जा रहे और क्या काम है” , मैंने जबाब दिया संजू भैया नें बुलाया है मुझे उनसे मिलना है आप उन्हे बता दो “ मेरी साइकल देख शर्मा जी नें जबाब दिया इसे बाहर रखो में पूछता हूँ ,मुझे अपनी साइकल और थोड़े पुराने कपड़ो पर गुस्सा भी आया खैर तभी किसी की आवाज आई “ निकलेश हो क्या “ मैंने सर हिलाया “ अंदर आने दो “ मैंने राहत की सांस ली और जैसे शर्मा जी को रौब दिखाते हुए मैं घर के अंदर तेजी से आगे बढ़ गया ।
घास पर वो सामान्य सी और थोड़ी पुरानी प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठे हुए थे उन्होने कहा “ बताओ क्या काम है “ मैंने कहा भैया में शतरंज खिलाड़ी हूँ अभी अभी विश्व अंतर –महाविद्यालय शतरंज स्पर्धा खेलकर मलेशिया से आया हूँ । आगे भी खेलना चाहता हूँ ,अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग भी मुझे मिली है क्या आप मुझे खेलने में कुछ पैसो की मदद कर सकते है , जैसे ही एक सांस में मैंने अपनी पूरी बात कही सोच ही रहा था की सामने से आवाज आई “कहाँ जाना है बताओ” ,मेरे हाथ में श्रीलंका से आनंदा इंटरनेशनल टूर्नामेंट से आया एक आमंत्रण पत्र था मैंने उन्हे दे दिया वो पत्र लेकर उन्होने देखा और अचानक किसी को फोन लगाने लग गए मुझे लगा अन्य लोगो की तरह वो इसे पढ़कर वापस कर देंगे और बोलेंगे तुम थोड़े पैसे रख लो इससे ज्यादा मैं मदद नहीं कर पाऊँगा , पर सामने से आवाज आई “पासपोर्ट नंबर बताओ मैंने याद करके कहा “G0255329” पूछा “कब से मैच है” मैंने कहा “भैया 14 से 19 फरवरी “ वो फिर से मोबाइल पर बात करते हुए थोड़ी दूर चले गए मैं कुछ समझ पता तभी उन्होनेजोर से आवाज दी “ शेष एक ईमेल आया होगा श्रीलंका का टिकट प्रिंट लेकर आओ “ मैं कुछ समझ ही नहीं पा रहा था तभी शेष जी ने उन्हे एक सफ़ेद कागज दिया तो संजू भैया नें मेरी ओर बढ़ाते हुए कहा ये लो श्रीलंका का फ्लाइट टिकट और कल आके चेन्नई का ट्रेन टिकट और कुछ पैसे लेते जाना कितने लगेंगे मैंने बेहद संकोच मैं कहा भैया ये सब हो गया तो कुछ नहीं चाहिए तभी उन्होंने कहा “कल  आके 10000 ले जाना बेटा कुछ पैसे और होने चाहिए वहाँ खर्च तुम्हारे अनुमान से ज्यादा होगा और अपना ध्यान रखना अपने देश ,प्रदेश ,अपने माता पिता और नगर का नाम रोशन करना और किसी से भी मैच खेलना डरना मत तुम किसी से भी जीत सकते हो भरोसा रखना ,कोई परेशानी हो तो वहाँ से फोन लगा देना “मैं कुछ ऐसा महसूस कर रहा था जैसे भगवान खुद किसी रूप में मेरे पास आ गए हो 
18 फरबरी 2007 को श्रीलंका के तत्कालीन खेलमंत्री से पुरुष्कार लेते हुए 

कुछ दिनो बाद मैं श्रीलंका में था और वहाँ,श्रीलंका के नेशनल चैम्पियन को पराजित किया एक भी मैच नहीं हारा और अंतिम राउंड इंटरनेशनल मास्टर पीडीएस गिरिनाथ से ड्रॉ करके मैंने सयुंक्त तीसरा स्थान हासिल किया था , 
तुरंत ही मुंबई से उन्होने मुझे फ्रांस भेज दिया और वहाँ भी मैं अपनी रेटिंग केटेगरी के स्वर्ण पदक जीतने के साथ ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट मे सयुंक्त डसवे स्थान पर रहा । 


एक साधारण से गरीब लड़के को जिससे मिले उन्हे 10 मिनट हुए थे के लिए भी इतना कुछ कर देना ,उसे आत्मविश्वास देना उसे सुरक्षा देना उसमें दुनिया जीत लेने का जुनून भर देना ये सिर्फ और सिर्फ संजय पाठक ही कर सकते थे ,संजू भैया सच मैं 40 देश देखने के बाद ,दुनिया को समझने के बाद,दुनिया भर में सम्मान पाने के बाद मैं कह सकता हूँ “संजू भैया जैसा कोई नहीं “ आप जैसा व्यक्तित्व इस शहर को मिला यह यहाँ की जनता के लिए सौभाग्य की बात है ईश्वर आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखे ।


सादर नमन 
निकलेश जैन ,
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी 

Tuesday, 9 August 2016

दिल्ली ने जीता भारत का दिल !! अभिजीत -तनिया बने कॉमनवैल्थ विजेता



13 स्वर्ण ,7 रजत और 8 कांस्य जीत भारत रहा अव्वल
कोलंबो ,श्रीलंका भारत नें कॉमनवैल्थ शतरंज में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए एक बार पुनः विश्व शतरंज में अपने वर्चस्व को दिखाया है । मुझे नहीं लगता कोई भी ऐसा अन्य खेल है जंहा भारत का ऐसा दबदबा हो श्रीलंका  में चल  रही कॉमनवैल्थ शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष और महिला वर्ग का खिताब क्रमशः भारत के ग्रांड मास्टर अभिजीत गुप्ता और इंटरनेशनल मास्टर तनिया सचदेव नें जीत लिया । 

    अभिजीत अंततः जीते !! श्रीलंका के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण विजयसूर्या से पुरुष्कार लेते हुए

अभिजीत नें जंहा जबरजस्त जज्बा दिखाते हुए लगातार पाँच मैच जीते ,तनिया नें शुरुआत से ही अपनी बढ़त बनाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा दोनों खिलाड़ी शुरू से अंत तक अपराजित रहे । 

   तनिया का यह पहला कॉमनवेल्थ खिताब है और उनका चेहरा उनकी खुशी साफ दिखा रहा है 

अभिजीत नें अंतिम चक्र में हमवतन वैभव सूरी को और तनिया नें मलेशिया के जेन शेंग को पराजित करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया । 

    वैभव प्रतियोगिता में  शानदार खेले और वाकई एक हार  कितना अंतर पैदा कर देती है यही सोच रहे है 



                           ग्रांड मास्टर दीपन चक्रवर्ती  नें भी भारत के लिए कांस्य पदक जीता 

खास बात यह भी है दोनों विजेता खिलाड़ी दिल्ली के निवासी है ।  प्रतियोगिता में सबसे मजबूत और अनुभवी दल वाले भारत नें पुरुष और महिला वर्ग में क्लीन स्वीप करते हुए स्वर्ण रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए । 

युवा सुनील नारायण का विश्व जूनियर के पहले किया यह प्रदर्शन भारत के लिए शुभ संकेत है 

पुरुष वर्ग में रजत ग्रांड मास्टर सुनील नारायण और कांस्य ग्रांड मास्टर दीपन चक्रवर्ती नें जीता । 
महिला वर्ग में रजत पदक वुमेन ग्रांड मास्टर मैरी गोम्स और कांस्य पदक वुमेन ग्रांड मास्टर किरण मनीषा मोहंती नें जीता ।


     गोवा की सितारा खिलाड़ी मेरी गोम्स ने रजत पदक जीत कर भारत का मान बढ़ाया 


 7 चक्र तक बढ़त पर रहे अंकित दुर्भाग्यशाली रहे और अंतिम चक्र मे हारकर मेडल नहीं पा सके 

भारत नें कुल मिलाकर 48 कुल पदको में से 28 पदक ( 13 स्वर्ण ,7 रजत और 8 कांस्य ) अपने नाम किए , श्रीलंका 14 पदक ( 2 स्वर्ण 6 रजत और 6 कांस्य )के साथ दूसरे और साउथ अफ्रीका 1 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहा , मलेशिया ने 2 रजत और 2 कांस्य मिलाकर कुल 4 पदक जीते और कॉमनवैल्थ का प्रमुख संस्थापक सदस्य इंग्लैंड को सिर्फ 1 रजत पदक से ही संतोष मिला । आयु वर्ग के पदको में भी भारत का ही दबदबा रहा हालांकि इन वर्गो में कॉमनवैल्थ के अन्य देशो नें भी अपनी उपस्थिती दर्ज कराई ।

पीवी नंदनिभा ने ग्रांड मास्टर अंकित राजपारा को हराकर उन्हे पदक की दौड़ से बाहर किया ओर बदले मे उन्हे जूनियर वर्ग का स्वर्ण पदक मिला । 

आयुवर्ग में भारत के लिए ए एन शैफाली ,स्वयं दास ,संस्कृति वानखेडे, गुकेश डी, नारायनी अड़ाने ,मीनल गुप्ता ,इन्यान पी ,पीवी नंदनिभा ,आकांक्षा एच ,स्मारकी मोहंती और राजदीप सरकार नें स्वर्ण ,एशा शारदा ,वरदान नागपाल ,साक्षी चित्लांगे,हर्षिनी और आरध्य गर्ग नें रजत पदक और फ़लक जोनी,वीर काकड़िया, एमएस दर्शना, तेजस्वनी सागर, देवांशि राठी ,बेवाब मिश्रा ने कांस्य पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया । 




पदक तालिका


स्वर्ण
रजत
कांस्य
कुल
1
भारत
13
7
8
28
2
श्रीलंका
2
6
6
14
3
साउथ अफ्रीका
1
0
0
1
4
मलेशिया
0
2
2
4
5
इंग्लैंड
0
1
0
1


कुछ रोमांचक और खुसनुमा पल 



चौंकिए मत यह अभिजीत के कोच नहीं है ये है अखिल भारतीय संघ के सीईओ श्री भारत सिंह भी जो खुद एक अच्छे खिलाड़ी रहे है । 


       भारत के फीडे आर्बिटर जितेंद्र चौधरी अब जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर होंगे



                 जितेंद्र श्रीलंका चैस फेडरेसन की सचिव बुद्धि के साथ 


                                     आर्बिटर टीम 


                    ललित भले ही बोर्ड पर अच्छा न खेल पाये है पर टेबल टेनिस मे पूरे लय मे थे 


                    स्वनिल धोपड़े और तनिया मुक़ाबला करते हुए 


हाँ शतरंज खिलाड़ी हूँ पर टेबल टेनिस के नियम अच्छे से जानती हूँ शायद तनिया यही कह रही है 


                                            अभिजीत यंहा भी पूरी लय में नजर आए । 







           सभी फोटो श्री Ruwan Gunaratne  जी के सौजन्य से बहुत बहुत धन्यवाद !!
                                                 
                                                                ओपन वर्ग के परिणाम 



आप मेरे लेख पंजाब केसरी में भी पढ़ सकते है
                              निकलेश जैन 

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी
फीडे इंस्ट्रक्टर ,लेखक 
Follow on Twitter  & Facebook

Friday, 5 August 2016

कॉमनवैल्थ शतरंज – भारत की पदको पर मजबूत हुई पकड़

 
  
 कोलंबो ,श्रीलंका के वासकड़ुवाके , सिट्रस  होटल  में चल  रही कॉमनवैल्थ शतरंज प्रतियोगिता में आज 7 वे चक्र के बाद प्रतियोगिता बेहद ही रोमांचक दौर पर पहुँच गयी है हालांकि भारत के द्रष्टिकोण से यह जरूर तय हो गया की पुरुष और महिला वर्ग में भारत धीरे धीरे क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रहा है । 
               
       अंकित लगातार 5 जीत के बाद दो ड्रॉ खेलकर पहले स्थान पर बने हुए है

 5वे चक्र के बाद  भारत के ग्रांड मास्टर अंकित राजपारा और इंटरनेशनल मास्टर तनिया सचदेव नें क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में एकल बढ़त हासिल कर ली थी । जंहा  तनिया अब 2 अन्य खिलाड़ियों के महिला वर्ग में सयुंक्त बढ़त पर है तो  अंकित भी अब अकेले नहीं है और बेहद ही आश्चर्यजनक तरीके से अब भारत के 5 खिलाड़ी 6 अंको के साथ संयुक्त बढ़त पर गए है ।


  तनिया भी अभी तक शानदार लय में है और अभी तक प्रतियोगिता में अपराजित है

पाँच जीत दर्ज करने के बाद अंकित ने जंहा लगातार दो ड्रॉ खेले वंही शीर्ष वरीयता प्राप्त ग्रांड मास्टर अभिजीत गुप्ता नें आज लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज करते हुए वापस अपनी लय पकड़ ली उन्होने 6वे चक्र में पाकिस्तान के वेटरन इंटरनेशनल मास्टर महमूद लोधी और 7वें चक्र में हमवतन अनुभवी ग्रांड मास्टर अभिजीत कुंटे को पराजित कर पुनः शीर्ष में जगह बना ली ।


अभिजीत सही समय पर लय में लौटे है और लगातार दो जीत से सयुंक्त बढ़त पर वापिस आ गए है

 इस तरह 7 चक्रो के बाद 6 अंक बनाकर अंकित और अभिजीत के साथ वैभव सूरी ,ललित बाबू और सुनील नारायण भी सयुंक्त बढ़त पर आ गए है 


      वैभव भी प्रतियोगिता में शुरुआत से ही अच्छा खेल रहे है और 6 अंक पर है 

   ग्रांड मास्टर ललितबाबू भी काफी दिनो बाद लय में है और फिलहाल 6 अंको पर है   


युवा ग्रांड मास्टर सुनील नारायण बेहतर खेलते हुए 6 अंको के साथ सयुंक्त बढ़त पर है   


वैभव नें जंहा हमवतन ग्रांड मास्टर दीपन चक्रवर्ती को पराजित किया तो ललित नें श्रीलंका के लामवांसा यहास को पराजित किया ।  वंही तनिया नें पहले  सफ़ेद मोहरो से अभिजीत कुंटे और फिर काले मोहरो से  तेजस बाकरे से ड्रॉ खेलते हुए 5.5 अंक बनाकर निशा मोहता और साक्षी चित्लांगे साथ सयुंक्त बढ़त पर हैं । निशा नें जंहा श्रीलंका के अकीला कविन्दा को तो  साक्षी नें भरत कल्याण को पराजित किया ।
वंही आयुवर्ग में 8 वर्ष आयु वर्ग में भारत की ए एन शैफाली सभी मैच जीतते हुए 7 अंक बनाते हुए बालिका वर्ग में 2 अंको की  बढ़त पर है और स्वयं दास 6 अंको के साथ बालक वर्ग में एकल बढ़त पर कायम है । वंही 10 वर्ष आयु वर्ग में संस्कृति वानखेडे अब 4.5 अंको के साथ दूसरे स्थान पर आ गयी है और श्रीलंका की दीनीठि रथनायके 5.5 अंको के साथ बढ़त है . वंही बालको में गुकेश डी भी सभी मैच जीतकर 7 अंक बनाकर 2 अंको की बढ़त पर है ,12 वर्ष बालिका में भारत की नारायनी अड़ाने 6 अंक के साथ और बालक वर्ग में श्रीलंका के पथिरना मालन 5.5 अंक के साथ पहले तो भारत के ऋत्विक राजा 5 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है ,14 वर्ष में मीनल गुप्ता 5.5 अंक और इन्यान पी 7 अंको के साथ एकल बढ़त पर है कुल मिलाकर आज भी स्वर्ण पदको पर भारत की पकड़ फिलहाल सबसे मजबूत है पर अब 10 में से दो  स्वर्ण पदक की दौड़ में श्रीलंका भी अब नजर आ रहा है वंही 8 पर भारत को शिकंजा और कस गया है । 


                   आप मेरे लेख पंजाब केसरी में भी पढ़ सकते है
                              निकलेश जैन 

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी
फीडे इंस्ट्रक्टर ,लेखक 
Follow on Twitter  & Facebook