कोलंबो ,श्रीलंका के वासकड़ुवाके , सिट्रस होटल में चल रही कॉमनवैल्थ शतरंज
प्रतियोगिता में आज 7 वे चक्र के बाद प्रतियोगिता बेहद ही
रोमांचक दौर पर पहुँच गयी है हालांकि भारत के द्रष्टिकोण से यह जरूर तय हो गया की
पुरुष और महिला वर्ग में भारत धीरे धीरे क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रहा है ।
अंकित लगातार 5 जीत के बाद दो ड्रॉ खेलकर पहले स्थान
पर बने हुए है
5वे चक्र के बाद भारत के ग्रांड
मास्टर अंकित राजपारा और इंटरनेशनल मास्टर तनिया सचदेव नें क्रमशः पुरुष और महिला
वर्ग में एकल बढ़त हासिल कर ली थी । जंहा तनिया अब 2 अन्य खिलाड़ियों के महिला वर्ग में सयुंक्त
बढ़त पर है तो अंकित भी अब अकेले नहीं है
और बेहद ही आश्चर्यजनक तरीके से अब भारत के 5 खिलाड़ी 6 अंको के साथ संयुक्त बढ़त पर
गए है ।
तनिया भी अभी तक शानदार लय में है और अभी तक प्रतियोगिता
में अपराजित है
पाँच जीत दर्ज करने के बाद अंकित ने जंहा लगातार दो ड्रॉ खेले वंही शीर्ष
वरीयता प्राप्त ग्रांड मास्टर अभिजीत गुप्ता नें आज लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज करते हुए वापस अपनी लय पकड़ ली
उन्होने 6वे चक्र में पाकिस्तान के वेटरन इंटरनेशनल
मास्टर महमूद लोधी और 7वें चक्र में हमवतन अनुभवी ग्रांड मास्टर अभिजीत कुंटे को पराजित कर पुनः शीर्ष में जगह बना ली
।
अभिजीत सही समय पर लय में लौटे है और लगातार दो जीत से
सयुंक्त बढ़त पर वापिस आ गए है
इस तरह 7 चक्रो के बाद 6 अंक बनाकर अंकित और अभिजीत के साथ वैभव सूरी ,ललित बाबू और सुनील नारायण भी सयुंक्त
बढ़त पर आ गए है
वैभव भी प्रतियोगिता में शुरुआत से ही अच्छा खेल रहे
है और 6 अंक पर है
ग्रांड मास्टर ललितबाबू भी काफी दिनो बाद लय में है
और फिलहाल 6 अंको पर है
युवा ग्रांड मास्टर सुनील नारायण बेहतर खेलते हुए
6 अंको के साथ सयुंक्त बढ़त पर है
वैभव नें जंहा हमवतन ग्रांड मास्टर
दीपन चक्रवर्ती को पराजित किया तो ललित नें श्रीलंका के लामवांसा यहास को पराजित
किया । वंही तनिया नें पहले सफ़ेद मोहरो से अभिजीत कुंटे और फिर काले मोहरो
से तेजस बाकरे से ड्रॉ खेलते हुए 5.5 अंक
बनाकर निशा मोहता और साक्षी चित्लांगे साथ
सयुंक्त बढ़त पर हैं । निशा नें जंहा श्रीलंका के अकीला कविन्दा को तो साक्षी नें भरत कल्याण को पराजित किया ।
वंही आयुवर्ग में 8 वर्ष आयु वर्ग में भारत की ए एन शैफाली सभी मैच
जीतते हुए 7 अंक बनाते हुए बालिका वर्ग में 2 अंको की बढ़त पर है और स्वयं दास 6 अंको के साथ बालक वर्ग
में एकल बढ़त पर कायम है । वंही 10 वर्ष
आयु वर्ग में संस्कृति वानखेडे अब 4.5 अंको के साथ दूसरे स्थान पर आ गयी है और
श्रीलंका की दीनीठि रथनायके 5.5 अंको के साथ बढ़त है . वंही बालको में गुकेश डी भी सभी मैच जीतकर 7 अंक बनाकर 2 अंको की बढ़त पर है ,12 वर्ष बालिका में भारत की नारायनी
अड़ाने 6 अंक के साथ और बालक वर्ग में श्रीलंका के पथिरना मालन 5.5 अंक के साथ पहले
तो भारत के ऋत्विक राजा 5 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है ,14 वर्ष में मीनल गुप्ता 5.5
अंक और इन्यान पी 7 अंको
के साथ एकल बढ़त पर है कुल मिलाकर आज भी स्वर्ण पदको पर भारत की पकड़ फिलहाल सबसे
मजबूत है पर अब 10 में से दो स्वर्ण पदक की दौड़ में श्रीलंका भी अब नजर आ
रहा है वंही 8 पर भारत को शिकंजा और कस गया है ।
आप मेरे लेख पंजाब केसरी में भी पढ़ सकते है
निकलेश जैन
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी
फीडे इंस्ट्रक्टर ,लेखक








No comments:
Post a Comment