कोलंबो ,श्रीलंका । आज श्रीलंका में कॉमनवैल्थ देशो के मध्य होने वाली प्रतिष्ठित कॉमनवैल्थ शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ कोलंबो के वासकड़ुवा के सिट्रस होटल में हुआ ।
कॉमनवैल्थ शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री भारत सिंह चौहान द्वीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते हुए
30 जुलाई से 7 अगस्त के दौरान 10 देशो के खिलाड़ियों के बीच खेले जाने वाली इस प्रतियोगिता में मुख्य ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट के अलावा 8,10,12,14 आयु वर्ग मिलाकर कुल पाँच वर्गो में पुरुष और महिला वर्ग में 30 मेडल दांव पर होंगे । भारत के लिए अच्छी बात ये है की भारत नें इस प्रतियोगिता में अपनी सबसे मजबूत टीम को उतारा है

10 देशो के प्रतिनिधियों नें भी द्वीप प्रज्वलन किया इस प्रकार प्रतियोगिता का मंगलमयी आगाज हुआ

पूर्व विश्व जूनियर विजेता दिल्ली की निवासी ग्रांड मास्टर अभिजीत गुप्ता भारतीय दल का नेत्रत्व कर रहे है साथ ही साथ वह प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी भी है । उनके अलावा भारत से नौ अन्य ग्रांड मास्टर ललित बाबू ,वैभव सूरी ,सुनील नारायण ,स्वप्निल धोपड़े ,अभिजीत कुंटे ,दीपन चक्रवर्ती ,अंकित राजपारा और तेजस बाकरे भी देश को मेडल दिलाने में सक्षम है ।

महिला वर्ग में भी दिल्ली की ही इंटरनेशनल मास्टर तनिया सचदेव भारतीय चुनौती का नेत्रत्व कर रही है उनके अलावा तेजस्वनी सागर ,निशा मोहता ,मेरी गोम्स ,किरण मनीषा मोहंती भी भारत को मेडल दिला सकती है ।

श्रीलंका के पारंपरिक नृत्य के शानदार प्रस्तुतीकरण से प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ
श्री भारत सिंह चौहान उदघाटन समारोह में उत्साहवर्धन करते हुए

मेजबान श्रीलंका के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण विजयसूर्या नें सभी लोगो का स्वागत करते हुए शुभकामनाए दी
प्रतियोगिता में मेजबान श्रीलंका के अलावा भारत ,ऑस्ट्रेलिया ,बांग्लादेश ,कनाडा ,इंग्लैंड ,मलेशिया ,मालदीव ,पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के कुल 185 खिलाड़ी प्रतिभागिता कर रहे है ।