13 स्वर्ण ,7 रजत और 8 कांस्य जीत भारत रहा अव्वल
कोलंबो ,श्रीलंका भारत नें कॉमनवैल्थ
शतरंज में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए एक बार पुनः विश्व शतरंज में अपने वर्चस्व
को दिखाया है । मुझे नहीं लगता कोई भी ऐसा अन्य खेल है जंहा भारत का ऐसा दबदबा हो
श्रीलंका में चल रही कॉमनवैल्थ शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष और
महिला वर्ग का खिताब क्रमशः भारत के ग्रांड मास्टर अभिजीत गुप्ता और इंटरनेशनल
मास्टर तनिया सचदेव नें जीत लिया ।
अभिजीत अंततः जीते !! श्रीलंका के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण विजयसूर्या से पुरुष्कार लेते हुए
अभिजीत नें जंहा जबरजस्त जज्बा दिखाते हुए
लगातार पाँच मैच जीते ,तनिया नें शुरुआत से ही अपनी
बढ़त बनाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा दोनों खिलाड़ी शुरू से अंत तक अपराजित रहे ।
तनिया का यह पहला कॉमनवेल्थ खिताब है और उनका चेहरा उनकी खुशी साफ दिखा रहा है
अभिजीत नें अंतिम चक्र में हमवतन वैभव सूरी को और तनिया नें मलेशिया के जेन शेंग
को पराजित करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया ।
वैभव प्रतियोगिता में शानदार खेले और वाकई एक हार कितना अंतर पैदा कर देती है यही सोच रहे है

ग्रांड मास्टर दीपन चक्रवर्ती नें भी भारत के लिए कांस्य पदक जीता

ग्रांड मास्टर दीपन चक्रवर्ती नें भी भारत के लिए कांस्य पदक जीता
खास बात यह भी है दोनों विजेता खिलाड़ी
दिल्ली के निवासी है । प्रतियोगिता में
सबसे मजबूत और अनुभवी दल वाले भारत नें पुरुष और महिला वर्ग में क्लीन स्वीप करते
हुए स्वर्ण रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए ।
युवा सुनील नारायण का विश्व जूनियर के पहले किया यह प्रदर्शन भारत के लिए शुभ संकेत है
पुरुष वर्ग में रजत ग्रांड मास्टर
सुनील नारायण और कांस्य ग्रांड मास्टर दीपन चक्रवर्ती नें जीता ।
महिला वर्ग में
रजत पदक वुमेन ग्रांड मास्टर मैरी गोम्स और कांस्य पदक वुमेन ग्रांड मास्टर किरण
मनीषा मोहंती नें जीता ।
गोवा की सितारा खिलाड़ी मेरी गोम्स ने रजत पदक जीत कर भारत का मान बढ़ाया
7 चक्र तक बढ़त पर रहे अंकित दुर्भाग्यशाली रहे और अंतिम चक्र मे हारकर मेडल नहीं पा सके
भारत नें कुल मिलाकर 48 कुल पदको में से 28 पदक ( 13
स्वर्ण ,7 रजत और 8 कांस्य ) अपने नाम किए , श्रीलंका 14 पदक ( 2 स्वर्ण 6 रजत और 6 कांस्य )के साथ दूसरे और साउथ
अफ्रीका 1 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहा , मलेशिया ने 2
रजत और 2 कांस्य मिलाकर कुल 4 पदक जीते और कॉमनवैल्थ का प्रमुख संस्थापक सदस्य
इंग्लैंड को सिर्फ 1 रजत पदक से ही संतोष मिला । आयु वर्ग के पदको में भी भारत का
ही दबदबा रहा हालांकि इन वर्गो में कॉमनवैल्थ के अन्य देशो नें भी अपनी उपस्थिती
दर्ज कराई ।
पीवी नंदनिभा ने ग्रांड मास्टर अंकित राजपारा को हराकर उन्हे पदक की दौड़ से बाहर किया ओर बदले मे उन्हे जूनियर वर्ग का स्वर्ण पदक मिला ।
आयुवर्ग
में भारत के लिए ए एन शैफाली ,स्वयं दास ,संस्कृति वानखेडे, गुकेश डी, नारायनी अड़ाने ,मीनल गुप्ता ,इन्यान
पी ,पीवी नंदनिभा ,आकांक्षा एच ,स्मारकी मोहंती और राजदीप सरकार नें
स्वर्ण ,एशा शारदा ,वरदान नागपाल ,साक्षी चित्लांगे,हर्षिनी और आरध्य गर्ग नें रजत पदक
और फ़लक जोनी,वीर काकड़िया, एमएस दर्शना, तेजस्वनी सागर, देवांशि राठी ,बेवाब मिश्रा ने कांस्य पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया ।
पदक तालिका
|
|||||
स्वर्ण
|
रजत
|
कांस्य
|
कुल
|
||
1
|
भारत
|
13
|
7
|
8
|
28
|
2
|
श्रीलंका
|
2
|
6
|
6
|
14
|
3
|
साउथ अफ्रीका
|
1
|
0
|
0
|
1
|
4
|
मलेशिया
|
0
|
2
|
2
|
4
|
5
|
इंग्लैंड
|
0
|
1
|
0
|
1
|
कुछ रोमांचक और खुसनुमा पल
चौंकिए मत यह अभिजीत के कोच नहीं है ये है अखिल भारतीय संघ के सीईओ श्री भारत सिंह भी जो खुद एक अच्छे खिलाड़ी रहे है ।
भारत के फीडे आर्बिटर जितेंद्र चौधरी अब जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर होंगे
जितेंद्र श्रीलंका चैस फेडरेसन की सचिव बुद्धि के साथ
ललित भले ही बोर्ड पर अच्छा न खेल पाये है पर टेबल टेनिस मे पूरे लय मे थे
स्वनिल धोपड़े और तनिया मुक़ाबला करते हुए
हाँ शतरंज खिलाड़ी हूँ पर टेबल टेनिस के नियम अच्छे से जानती हूँ शायद तनिया यही कह रही है
अभिजीत यंहा भी पूरी लय में नजर आए ।
सभी फोटो श्री Ruwan Gunaratne जी के सौजन्य से बहुत बहुत धन्यवाद !!
ओपन वर्ग के परिणाम
आप मेरे लेख पंजाब केसरी में भी पढ़ सकते है
निकलेश जैन
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी
फीडे इंस्ट्रक्टर ,लेखक




























