कॉमनवैल्थ शतरंज – दीपन ,तेजस और
अंकित सयुंक्त बढ़त पर
महिलाओ में तनिया, निशा और मैरी
भी बढ़त पर
कोलंबो ,श्रीलंका । कॉमनवैल्थ
देशो के मध्य होने वाली प्रतिष्ठित कॉमनवैल्थ शतरंज प्रतियोगिता कोलंबो के
वासकड़ुवाके सिट्रस होटल में खेली जा रही है 30जुलाई से 7 अगस्त के दौरान 10 देशो के खिलाड़ियों के बीच खेले जाने वाली इस
प्रतियोगिता में चार चक्रो के बाद
भारत के तीन ग्रांड मास्टर दीपन चक्रवर्ती , तेजस बाकरे और अंकित
राजपारा अपने सभी मैच जीत कर सयुंक्त बढ़त पर आ गए है
वंही शीर्ष वरीयता प्राप्त मुख्य
ग्रांड मास्टर अभिजीत गुप्ता तीसरे और चौंथे चक्र में
लगातार दूसरा ड्रॉ खेलना पड़ा है चौकने वाली बात यह है की दोनों ड्रॉ उन्होने अपने
से काफी कम रैंकिंग के खिलाड़ियों से खेले है उम्मीद है वे जल्द ही लय में लौटेंगे
।
इंटरनेशनल मास्टर तनिया 3.5 अंक बनाकर महिला खिलाड़ियों में सयुंक्त बढ़त पर है
वंही महिला खिलाड़ियों में तनिया सचदेव भारत की ही मेरी गोम्स और निशा मोहता के
साथ सयुंक्त बढ़त पर है तनिया ने चौंथे
चक्र में श्रीलंका के अनुरुद्ध तो मैरी नें श्रीलंका के चंदना को पराजित किया वंही निशा नें ग्रांड मास्टर स्वप्निल को ड्रॉ
पर रोका ।
अधिकतर भारतीय ग्रांड मास्टर इस समय 3.5 अंक बनाकर सयुंक्त रूप से दूसरे स्थान पर है
फिलहाल 3.5 अंको के साथ वैभव सूरी ,ललित बाबू , सुनील नारायण ,स्वप्निल धोपड़े ,अभिजीत कुंटे ,भारत कल्याण ( सभी भारत ) महमूद लोधी
(पाकिस्तान ) ,अबु सूफियान शकील (बांग्लादेश ),वोंग यीङ्ग लॉन्ग (मलेशिया )
संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे है ।
पाकिस्तान के वेटरन ग्रांड मास्टर महमूद लोधी 3.5 अंको के साथ सयुंक्त रूप से दूसरे स्थान पर है
वंही आयुवर्ग में 8 वर्ष आयु वर्ग में भारत की ए एन शैफाली 4 अंक
के साथ बालिका वर्ग में एकल बढ़त पर और स्वयं दास श्रीलंका के सयुम रूपसिंघे के साथ
3.5 अंको से साथ सयुंक्त बढ़त पर है ,10 वर्ष आयु वर्ग में संस्कृति वानखेडे और गुकेश डी 4 अंक के साथ क्रमशः बालिका एवम बालक वर्ग में एकल बढ़त पर चल रहे है ,12 वर्ष में नारायनी अड़ाने 4अंक और ऋत्विक राजा 3.5 अंको के साथ एकल बढ़त
पर है ,14 वर्ष में मीनल गुप्ता
3.5 अंक और इन्यान पी 4अंको के साथ एकल बढ़त पर है कुल मिलकर सभी 10स्वर्ण पदको पर भारत की
पकड़ फिलहाल सबसे मजबूत है । । भारत की नजर हमेशा की तरह सबसे ज्यादा मेडल
जीतने पर लगी हुई है ।
आप मेरे लेख पंजाब केसरी में भी पढ़ सकते है
निकलेश जैन
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी
फीडे इंस्ट्रक्टर ,लेखक






No comments:
Post a Comment