1 अगस्त को विश्व शतरंज संघ (फीडे )द्वारा जारी ताजा विश्व रेंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छी बढ़त दर्ज की है ।
नार्वे के मेगनस कार्लसन (2857) पुरुषो में तो महिलाओं में चीन की हाऊ याफिन (2685 ) पहले पायदान पर कायम है और फिलहाल दोनों को कोई चुनौती देता नजर नहीं आ रहा है ।
पुरुष वर्ग में भारत रूस ,चीन ,अमेरिका और उक्रेन के बाद 5वे स्थान पर बरकरार है
भारत के पाँच बार के विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद (2770 ) नें पिछले महीने कोई मैच तो नहीं खेला पर अन्य खिलाड़ियो की रेटिंग में बदलाव की वजह से 2 स्थान के फायदे के साथ 8वे स्थान पर आ गए है
पी हरीकृष्णा (2752) के साथ 16वे स्थान पर कायम है
सबसे लंबी छलांग लगाई है सूर्य शेखर गांगुली(2676) नें जो की पिछले माह शीर्ष 100 में भी नहीं थे और अब सीधे 45 स्थानो की छलांग लगाकर 60वे स्थान पर आ गए है ।
बी अधिबन (2671) 68वें स्थान पर है
विदित गुजराती (2669 ) 73वें
अघोषित सन्यास में चल रहे परिमार्जन नेगी (2660) 89वे स्थान पर है
शानदार वापसी करते हुए कृष्णन शशिकिरण (2658 )92वे स्थान पर आ गए है
महिलाओ में भारत रूस , चीन और जॉर्जिया के बाद चौंथे स्थान पर पहुँच गया है
कोनेरु हम्पी (2580)एक स्थान के फायदे के साथ वापस दूसरे स्थान पर पहुँच गयी है
वंही इस वर्ग में मौजदा जबरजस्त लय में चल रही हरिका 5 स्थानो के फायदे के साथ पहली बार शीर्ष पाँच में जगह बनाने में कामयाब हुई है । इसके बाद ईशा करवाड़े (2415)और पद्मिनी राऊत (2415 ) 55वे और 56वे स्थान पर है
निकलेश जैन
ईमेल -nikmpchess@gmail.com












No comments:
Post a Comment