27वां
चेक ओपन शतरंज - सूर्य शेखर गांगुली को सयुंक्त बढ़त
परदुबिसे ,चेक रिपब्लिक । एल्बे नदी के किनारे बसे चेक रिपब्लिक
के प्रमुख शहरो में से एक परदुबिसे में चल रहे प्रतिष्ठित 27वें चेक ओपन इंटरनेशनल
शतरंज में 7 चक्रो के बाद भारत के ग्रांड मास्टर सूर्य शेखर गांगुली 6 अंक बनाकर
अर्मेनिया के ग्रांड मास्टर सेरजी मोसेसियन के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है । भारत
के 32 खिलाड़ियों समेत दुनिया भर के 39 देशो के कुल 291 खिलाड़ी भाग ले रहे है ।
भारतीय दल चेक (68),रूस (44) और जर्मनी (39) के बाद चौंथा सबसे बड़ा दल है
। भारत से 5 ग्रांड मास्टर ,11 इंटरनेशनल मास्टर ,3 वुमेन ग्रांड मास्टर प्रतिभागिता कर रहे है । 6 बार के नेशनल चैम्पियन अनुभवी
ग्रांड मास्टर सूर्य शेखर गांगुली को प्रतियोगिता में शीर्ष वरीयता दी गयी है
।अच्छी लय में चल रहे गांगुली की अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग इस समय उनके खेल जीवन की
सर्वोच्च स्थति में है और पिछले महीने ही कनाडा में एड्मोंटोन इंटरनेशनल में वो
दूसरे स्थान पर थे । फिलहाल 7 चक्रो के बाद गांगुली 5 जीत और 2 ड्रॉ के साथ 6 अंक बनाकर
सयुंक्त पहले स्थान पर चल रहे है ।उन्हे दो भारतीय खिलाड़ी पी कोंगुवल और गिरीश
कौशिक के खिलाफ ही ड्रॉ खेलना पड़ा । जबकि रूस और चेक के दो –दो
खिलाड़ी के खिलाफ उन्होने आसान जीत दर्ज की ।7वे चक्र में गांगुली नें काले मोहरो
से जर्मनी के ग्रांड मास्टर फिलिप श्चोलर को पराजित किया ,
क्वीन पान ओपेनिंग में खेले गए इस मैच में गांगुली नें 20वीं चाल आते आते दबाव
बनाना शुरू कर दिया था उन्होने बोर्ड के केंद्र का अच्छा उपयोग किया और अपने वजीर ,सफ़ेद खाने के ऊंट और घोड़ो का बेहतरीन तालमेल दिखाया 26वी चाल में उन्होने
अपने घोड़े का बलिदान देकर सफ़ेद के राजा के ऊपर जोरदार हमला करने की कोशिश की बदले में खुद को बचाने के लिए सफ़ेद को अपना घोडा बलिदान देना पड़ा और परिणाम स्वरूप गांगुली नें खेल में
मनोवैज्ञानिक बढ़त हंसिल कर ली । अंततः 50वी चाल में फिलिप का प्यादा चलने का निर्णय उनका खेल समाप्त करने
वाला रहा । अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में
ग्रांड मास्टर जीएन गोपाल 5.5 ,इंटरनेशनल मास्टर हिमल गुसैन 4.5 ,विकास एनआर 5.5,अनुराग महाम्म्ल 5.5,पी कोंगुवल 4.5 ,और प्रग्नंधा आर
4.5 अंक बनाकर खेल रहे है । महिला खिलाड़ियों में इंटरनेशनल मास्टर पदमिनी राऊत 4.5 , वुमेन ग्रांड मास्टर सौम्या स्वामीनाथन, और भक्ति कुलकर्णी 4 अंक बनाकर
खेल रही है ।
निकलेश जैन


No comments:
Post a Comment