Saturday, 30 July 2016

विश्व अंडर 16 शतरंज ओलम्पियाड – भारत चतुर्थ स्थान पर ,मित्रबा गुहा को स्वर्ण पदक





प्रोपार्ड ,स्लोवाकिया । भारत को स्लोवाकिया के प्रोपार्ड में चल रहे विश्व अंडर 16 शतरंज ओलम्पियाड में चोंथा स्थान हासिल हुआ है । 



एक समय शीर्ष 10 के भी बाहर पहुँचने के कगार पर पहुँच गयी टीम नें अंतिम चक्र में कनाडा पर  3-1 से जोरदार जीत दर्ज करते हुए अपनी प्रतिष्ठा बचते हुए चौंथा स्थान हासिल कर लिया है ।


प्रतियोगिता में ईरान ,रूस और अर्मेनिया नें क्रमशः स्वर्ण रजत और कांस्य पदक जीते . 




सातवीं वरीयता प्राप्त भारत तो कांस्य पदक से चूक गया पर भारत के मित्रबा गुहा नें पांचवे बोर्ड पर शानदार प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीत लिया । 


उन्होने टीम की ओर से खेलते हुए 9 मैच में अपराजित रहते हुए 7.5 अंक बनाए और अपनी रेटिंग में 60 अंको की बढ़त भी दर्ज की । भारत,रूस ,चीन ,जर्मनी ,कनाडा ,ऑस्ट्रेलिया ,साउथ अफ्रीका समेत कुल 41 देशो की टीम प्रतिभागिता कर रही थी  । शतरंज की इस टीम स्पर्धा में हर टीम के पास कुल 5 खिलाड़ी होते है जिसमें से सिर्फ चार ही एक मैच में सामने वाली टीम के चार खिलाड़ियों से खेलते है व एक खिलाड़ी रिजर्व होता है । दूसरे खेल के उलट इस स्पर्धा में कोई भी खिलाड़ी अपने साथी खिलाड़ी की किसी भी तरह की मदद नहीं कर सकता भारत नें लातविया, चेक रिपब्लिक ,रोमानिया ,बुल्गारिया और कनाडा को पराजित किया , बेलारूस और ऑस्ट्रीया से ड्रॉ खेला और रूस ,अर्मेनिया से हार का सामना करना पड़ा ।   , ,आर वैशाली ,नितीश बेरुलकर और मित्रबा गुहा शामिल थे व टीम के कोच प्रसिद्ध भारतीय ग्रांड मास्टर आरबी रमेश थे ।


एस रघुनंदन (2403) नें भारत के लिए पहले बोर्ड पर खेलकर 9 मैच खेलकर 5.5 अंक बनाए और उन्होने एक प्रकार से अच्छा प्रदर्शन ही किया और रेटिंग में भी मामूली इजाफा किया 





दूसरे बोर्ड पर इन्यान पी ( 2346 )खराब लय में नजर आए , 8 में से सिर्फ  3.5 अंक जुटा पाये 



तीसरे बोर्ड पर वैशाली (2288) थोड़ी फीकी लय में नजर आयीं  नें 6 मैच में 3 अंक बनाए 


नितीश बेरुलकर (2275 ) नें भारत से सबसे कम 4 मैच खेले और संतोषजनक 2.5 अंक बनाए 

आधिकारिक वैबसाइट - विश्व अंडर 16 शतरंज ओलम्पियाड



मेरी रिपोर्ट आप पंजाब केशरी में भी पढ़ सकते है !!

निकलेश जैन

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी
फीडे इंस्ट्रक्टर ,लेखक 
Follow him on Twitter  & Facebook

No comments:

Post a Comment