Thursday, 28 July 2016

27वां चेक ओपन शतरंज -सूर्य शेखर गांगुली को शीर्ष वरीयता

         

  

परदुबिसे ,चेक रिपब्लिक । एल्बे नदी के किनारे बसे चेक रिपब्लिक के प्रमुख शहरो में से एक परदुबिसे में चल रहे प्रतिष्ठित 27वें चेक ओपन इंटरनेशनल शतरंज में भारत के 32 खिलाड़ियों समेत दुनिया भर के 39 देशो के कुल 291 खिलाड़ी भाग ले रहे है । भारतीय दल चेक (68),रूस (44) और जर्मनी (39) के बाद चौंथा सबसे बड़ा दल है । भारत से 5 ग्रांड मास्टर ,11 इंटरनेशनल मास्टर ,3 वुमेन ग्रांड मास्टर प्रतिभागिता कर रहे है । 6 बार के नेशनल चैम्पियन अनुभवी ग्रांड मास्टर सूर्य शेखर गांगुली को प्रतियोगिता में शीर्ष वरीयता दी गयी है ।अच्छी लय में चल रहे गांगुली की अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग इस समय उनके खेल जीवन की सर्वोच्च स्थति में है और पिछले महीने ही कनाडा में एड्मोंटोन इंटरनेशनल में वो दूसरे स्थान पर थे  । फिलहाल 7 चक्रो के बाद गांगुली 5 जीत और 2 ड्रॉ के साथ 6 अंक बनाकर सयुंक्त पहले स्थान पर चल रहे है ।उन्हे दो भारतीय खिलाड़ी पी कोंगुवल और गिरीश कौशिक के खिलाफ ही ड्रॉ खेलना पड़ा । जबकि रूस और चेक के दो –दो खिलाड़ी के खिलाफ उन्होने आसान जीत दर्ज की ।7वे चक्र में गांगुली नें काले मोहरो से जर्मनी के ग्रांड मास्टर फिलिप श्चोलर को पराजित किया  ।  अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में ग्रांड मास्टर जीएन गोपाल 5.5 ,इंटरनेशनल मास्टर हिमल गुसैन 4.5 ,विकास एनआर 5.5,अनुराग महाम्म्ल 5.5,पी कोंगुवल 4.5 ,और प्रग्नंधा आर 4.5 अंक बनाकर खेल रहे है । महिला खिलाड़ियों में इंटरनेशनल मास्टर पदमिनी राऊत 4.5 , वुमेन ग्रांड मास्टर सौम्या स्वामीनाथन, और भक्ति कुलकर्णी 4 अंक बनाकर खेल रही है ।                            


निकलेश जैन


       आधिकारिक वेब - चेक ओपन 2016



No comments:

Post a Comment